Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Update: झारखंड राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। अब मई 2025 में मंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त की राशि यानी अप्रैल महीने के 2500 रुपये का भुगतान शुरू हो गया है।
इससे पहले सरकार मार्च तक की आठ किस्तों की राशि पहले ही लाभार्थियों के खाते में भेज चुकी है। यानी अप्रैल की किस्त अब मई में दी जा रही है और मई की किस्त की राशि अगली किस्त में दी जाएगी। अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है और पात्रता शर्तें पूरी करती हैं तो आपको भी इस बार की किस्त मिल सकती है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को साथ हो किन 6 प्रकार की महिलाओं को इस बार की किस्त की राशि दी जा रही है।
Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Update Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Update |
योजना का नाम | Maiya Samman Yojana |
किस्त | 9वीं किस्त (अप्रैल 2025) |
राशि | 2500 रुपये |
भुगतान प्रारंभ | 30 मई 2025 से |
लाभार्थी महिलाएं | 52.20 लाख |
पेमेंट का तरीका | DBT के तहत |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक सहायता योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घर खर्च में मदद देना है। जिन महिलाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है और जो किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हैं, उन्हें इस योजना में शामिल किया जाता है।
अब तक लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है और सरकार ने जनवरी से मार्च तक की तीन किस्तों की राशि यानी 7500 रुपये एक साथ देकर राहत पहुंचाई है। अब अप्रैल की राशि 2500 रुपये के रूप में दी जा रही है। परंतु यह राशि राज्य की केवल 6 प्रकार की महिलाओं के खाते में जमा की जा रही है जिसका विवरण आगे पोस्ट में बताया गया है।
9वीं किस्त नहीं मिली? करें ये 3 जरूरी काम, 24 घंटे में खाते में आएगा 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th Installment Release
अब महिलाओं को Maiya Samman Yojana 9th Installment के तहत अप्रैल 2025 महीने की किस्त की राशि दी जा रही है। यह राशि 30 मई 2025 से दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा पहले ही 8 किस्त की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है अब 9वी किस्त की राशि ट्रांसफर की जा रही है।
जो महिलाएं पहले से मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हैं और जिनके दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें इस बार की किस्त सीधे बैंक खाते में मिलेगी। अगर किसी महिला को SMS नहीं आया है तो वह ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं या नजदीकी प्रखंड कार्यालय से जानकारी ले सकती हैं।
52.20 लाख महिलाओ को मिलेंगे 2500 रूपये
राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार करीब 52.20 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त के तहत अप्रैल महीने की 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। ये सभी महिलाएं पहले से योजना की पात्रता जांच में सही पाई गई हैं और उन्हें पहले भी किस्त की राशि मिल चुकी है।
राज्य के लगभग सभी जिलों में यह पैसा भेजा जा रहा है और जिनके बैंक खाते DBT सक्रिय हैं, उन्हें यह राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है। जैसे ही पैसा खाते में जाएगा, SMS भी आएगा। SMS नहीं आने की स्थिति में नेट बैंकिंग, मोबाइल एप या बैंक से संपर्क करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
केवल इन 6 प्रकार की महिलाओं को मिल रहा पैसा
- वे महिलाएं जिन्होंने आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन कराया है उन्हें राशि मिल रही है।
- जिन महिलाओं को किसी भी प्रकार की सरकारी पेंशन जैसे विधवा, वृद्धावस्था या विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है।
- जिनकी उम्र 30 मई 2025 तक 50 वर्ष से कम है, वही महिलाएं इस किस्त की पात्र हैं।
- जिन महिलाओं को पहले की तीन किस्तों में 7500 रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है और इसकी सभी पात्रता को पूर्ण करती है।
- जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है और 30 मई 2025 तक DBT सक्रिय कर दिया गया है।
- सभी महिलाएं जो योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं और जिनके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं।
खाते में नहीं पहुंची 9वीं क़िस्त की राशी तो घबराएं नहीं, जानिए कब तक मिलेगी राशि
Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Check कैसे करे?
अगर आपने मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 2500 रुपये की राशि आई है या नहीं, तो आप सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS चेक करें। अगर SMS नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल एप जैसे फोन पे, गूगल पे या पेटीएम से भी बैलेंस चेक कर सकती हैं।
इसके अलावा अपने बैंक में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकती हैं या पासबुक एंट्री करवा सकती हैं। वहीं नजदीकी प्रखंड कार्यालय जाकर भी आप किस्त की स्थिति की जानकारी ले सकती हैं। अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है या DBT सक्रिय नहीं किया है तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें ताकि आपको अगली किस्त की राशि मिलने में कोई परेशानी न हो।