Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment News: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर से सुर्खियों में है, और इस बार कारण है महिलाओं के खातों में एक साथ ₹10,000 भेजे जाने का बड़ा फैसला है। कई महीनों से जो महिलाएं परेशान थीं कि उनके खाते में योजना की किस्तें क्यों नहीं आ रही हैं, अब उनके लिए सरकार ने राहत की खबर दी है। ऐसे हजारों लाभार्थी हैं जिन्हें जनवरी 2025 से अब तक कोई किस्त नहीं मिली थी, लेकिन अब इन महिलाओं को एक साथ 4 महीनों की राशि दी जाएगी, यानी सीधे ₹10,000।
इस फैसले से खास तौर पर उन महिलाओं को फायदा मिलेगा जिनका आवेदन तो सही था, लेकिन तकनीकी कारणों या दस्तावेज़ों की गड़बड़ियों के चलते जनवरी-मार्च का भुगतान अटका हुआ था। अब सरकार ने सत्यापन के बाद लगभग 20,000 से ज्यादा महिलाओं को सही पाया है और उनके खातों में सीधे DBT के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को देखते हुए साफ है कि सरकार अब महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में गंभीर है।
अगर आप Maiya Samman Yojana Rs की लाभार्थी हैं और पिछले 3 महीने की किस्त की राशि आपके खाते में नहीं आई है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, यहां आपको Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment News से जुड़ी जानकारी बताने वाले हैं साथ ही किन महिलाओं को यह राशि प्राप्त होगी? इसकी भी जानकारी हमने नीचे दिया है तो लेख में आखिर तक बने रहें।
मंईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Maiya Samman Yojana एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से पिछड़ी और जरूरतमंद महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाएं, जो किसी भी सरकारी नौकरी या पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हैं, उन्हें हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
सरकार ने Maiya Samman Yojana को उन महिलाओं की मदद के लिए लॉन्च किया है जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई महसूस करती हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके बच्चों की पढ़ाई, इलाज और घर के जरूरी खर्चों में बड़ी सहायक साबित हो रही है। इसमें एक शर्त यह भी है कि एक परिवार की केवल एक महिला को ही इसका लाभ मिलेगा और लाभ पाने के लिए आधार और बैंक खाते का लिंक होना जरूरी है।
Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment News
राज्य सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है कि Maiya Samman Yojana के तहत उन महिलाओं को एक साथ चार महीने की राशि दी जाएगी, जिनका भुगतान जनवरी 2025 से रुका हुआ था। लगभग 77,000 लाभार्थियों में से 20,100 महिलाओं का सत्यापन अब पूरा हो चुका है। यह पैसा एकमुश्त उनके खातों में DBT के जरिए भेजा जाएगा।
इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जो योजना की पात्र थीं लेकिन आधार लिंकिंग, एक ही अकाउंट का कई बार इस्तेमाल जैसी तकनीकी समस्याओं की वजह से भुगतान से वंचित रह गई थीं। विभाग ने इन गलतियों को सुधार कर अब तैयारियां पूरी कर ली हैं और सिर्फ अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।
अप्रैल महीने के ₹2500 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, नई गाइडलाइन जारी
इस दिन महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपये
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर महिलाओं को यह ₹10,000 की राशि कब तक मिलेगी? विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सरकार की ओर से फंड भी उपलब्ध करा दिया गया है। अब सिर्फ राज्य मुख्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। अगर यह मंजूरी समय पर मिल जाती है तो मई के अंतिम सप्ताह या जून 2025 के पहले सप्ताह में राशि DBT माध्यम से खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
राज्य सरकार ने पहले ही ₹550 करोड़ का बजट Maiya Samman Yojana के लिए आवंटित किया है, इसलिए भुगतान में किसी प्रकार की देरी की संभावना बेहद कम है। इसके बाद जिन महिलाओं का अभी सत्यापन बाकी है, उन्हें भी आगे चरणबद्ध तरीके से इस योजना से जोड़ा जाएगा।
दो चरणों में मिलेगा महिलाओं को पैसा
Maiya Samman Yojana Rs 10000 का भुगतान सरकार दो चरणों में करने की तैयारी कर रही है। पहले चरण में उन 20,100 महिलाओं को शामिल किया गया है जिनका सत्यापन पूरा हो गया है और सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। इन्हें एकमुश्त ₹10,000 की राशि मिलेगी, जिसमें 4 महीने की किस्तें शामिल हैं।
दूसरे चरण में बाकी बची लगभग 57,000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिनका भुगतान कुछ दस्तावेजी गलतियों या तकनीकी समस्याओं के कारण रुका हुआ है। इन महिलाओं का फिलहाल पुनः सत्यापन किया जा रहा है और सही पाए जाने पर उन्हें भी Maiya Samman Yojana Rs 10000 का लाभ दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।
अप्रैल महीने के ₹2500 की राशि खाते में जमा होना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
Maiya Samman Yojana Rs 10000 के लिए पात्रता
अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर कौन-सी महिलाएं Maiya Samman Yojana Rs 10000 के लिए पात्र हैं, तो नीचे दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़े –
- लाभार्थी महिला की उम्र 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला झारखंड राज्य की निवासी होना अनिवार्य है, तभी लाभ मिलेगा।
- आवेदिका किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी या सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो।
- महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता आपस में लिंक होना चाहिए ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे पहुंचाई जा सके।
- एक ही परिवार की सिर्फ एक महिला को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- यदि एक से ज्यादा महिलाएं आवेदन करेंगी तो केवल एक को पात्र माना जाएगा।
- महिला पहले से किसी अन्य सरकारी महिला सहायता या पेंशन योजना से लाभान्वित नहीं होनी चाहिए।
- सत्यापन के दौरान दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सही जानकारी और वैध दस्तावेज ही मान्य होंगे।
- योजना के लिए आवेदन करते समय दिए गए बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और नाम की स्पेलिंग में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।