Maiya Samman Yojana June New Rule 2025: 1 जून से बदलेगा नियम, इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये

Maiya Samman Yojana June New Rule 2025: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई मईया सम्मान योजना एक बेहद सराहनीय पहल रही है। इस योजना के जरिए हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की मदद कर सकें। अब इस योजना में सरकार की ओर से नया बदलाव किया गया है जो जून 2025 से लागू होने वाला है।

अगर आप भी मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं या आवेदन करने की सोच रही हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अब केवल उन्हीं महिलाओं को अगली किस्त का पैसा मिलेगा जिनका DBT एक्टिव होगा। पहले मार्च तक की किस्त बिना डीबीटी के भी महिलाओं को मिल रही थी, लेकिन अब जून से यह अनिवार्य कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले महीने तक करीब 54 लाख महिलाओं को पैसा मिला था, लेकिन Maiya Samman Yojana New Rule के लागू होने के बाद यह संख्या घटकर अब 52 लाख हो सकती है। इसलिए अगर आपका डीबीटी सक्रिय नहीं है तो अगली किस्त से वंचित रह सकती हैं। अब आइए इस योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी को विस्तार से समझते हैं।

Maiya Samman Yojana June New Rule 2025 Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana June New Rule 2025
योजना का नाममईया सम्मान योजना
भुगतान राशि2500 रुपये प्रति माह
कुल लाभार्थी52 लाख महिलाएं
नया नियम लागू होने की तारीख1 जून 2025
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईया सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार की एक खास पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को उनके बैंक खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं ताकि वे अपनी जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकें।

यह योजना खासतौर से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में नहीं है और जो BPL (गरीबी रेखा से नीचे) जीवन यापन कर रही हैं। सरकार की ओर से पहले इस योजना में केवल आधार से लिंक बैंक खाते की अनिवार्यता थी, लेकिन समय-समय पर नियमों में बदलाव कर इसे और अधिक सरल बनाया गया है।

मईया सम्मान योजना की मदद से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भरता मिलती है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक स्थिरता भी मिलती है। यह योजना महिलाओं के सामाजिक सम्मान और उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। अभी तक मईया सम्मान योजना की आठ किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 9वीं किस्त का इंतजार हो रहा है।

Maiya Samman Yojana: फर्जी लाभुकों पर बड़ी कार्रवाई, इन महिलाओं को लौटानी होगी राशि

Maiya Samman Yojana June New Rule 2025

सरकार की ओर से हाल ही में एक नया नियम घोषित किया गया है जो 1 जून 2025 से लागू होगा। नए नियम के अनुसार अब सिर्फ उन्हीं महिलाओं को 2500 रुपये की राशि मिलेगी जिनका डीबीटी सिस्टम एक्टिव होगा। मार्च 2025 तक सरकार ने यह सुविधा दी थी कि जिनका डीबीटी नहीं था, उन्हें भी राशि ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन अब जून से ऐसा नहीं होगा।

अगर किसी महिला का डीबीटी सिस्टम सक्रिय नहीं है, तो उसे अगली किस्त नहीं मिलेगी। पिछली बार करीब 54 लाख महिलाओं को पैसा मिला था लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 52 लाख तक सिमट गया है। इसका कारण यही है कि बड़ी संख्या में महिलाओं का DBT अभी तक चालू नहीं हुआ है।

जल्दी करें यह काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त

अगर आप Maiya Samman Yojana की लाभार्थी हैं और आपको मई तक की किस्त मिल चुकी है लेकिन आपका DBT अभी तक चालू नहीं हुआ है तो आपको तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जैसा कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जून से बिना डीबीटी वाली महिलाओं को पैसा नहीं दिया जाएगा, इसलिए अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर DBT एक्टिवेशन फॉर्म भरकर जमा करना जरूरी है।

अगर आपने यह काम समय रहते नहीं किया तो अगली किस्त यानी जून में आने वाली 9वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। इसका असर सीधा आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, इसलिए जरूरी है कि आप इसे नजरअंदाज न करें।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना के अंतर्गत किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का अब DBT चालू होना जरूरी है। साथ ही इसके साथ महिलाएं सरकार द्वारा तय की की पात्रताओं को पूर्ण करेंगी तो ही उसे राशि मिलेगी जो नीचे निम्नलिखित है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला का आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला BPL श्रेणी में आती हो तो वह इस योजना के लिए पात्र है।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
  • महिला का बैंक खाता चालू होना चाहिए और बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही और सत्यापित होनी चाहिए।

अगले 24 घंटे में मिलेंगे 5000 रुपये, किन्हें मिलेगा पैसा जानिए पूरी अपडेट

मईया सम्मान योजना से पैसे नहीं मिलने पर क्या करें?

अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और आपको हर महीने मिलने वाला 2500 रुपये नहीं मिला है, तो सबसे पहले अपने बैंक खाते की स्थिति चेक करें कि वह चालू है या नहीं। इसके बाद यह जरूर जांचें कि आपका खाता DBT से लिंक है या नहीं। इसके लिए आप अपने नजदीकी पंचायत भवन, ब्लॉक कार्यालय या बैंक शाखा में जाकर जानकारी ले सकती हैं।

यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो हो सकता है कि आवेदन में कोई गलती रह गई हो। ऐसी स्थिति में आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकती हैं और समस्या का समाधान पा सकती हैं। अगर गलती पाई जाती है तो उसे सुधारकर दोबारा आवेदन करना होगा ताकि आपको अगली किस्त समय पर मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon