Maiya Samman Yojana 9th Kist Update: राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना लाखों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए उम्मीद की एक किरण बन चुकी है। योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक योजना की आठ किस्तें जारी की जा चुकी हैं
और सभी लाभार्थी महिलाओं को अब बेसब्री से Maiya Samman Yojana 9th Kist का इंतजार है। हालांकि इस बार की किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि अगर महिलाएं एक जरूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा नहीं करती हैं, तो उन्हें इस बार ₹2500 की 9वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। यह अपडेट न सिर्फ महत्वपूर्ण है बल्कि लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकता है।
इसलिए अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं या आवेदन किया है, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें क्योंकि यहां हम विस्तार से बताने जा रहे हैं कि 9वीं किस्त कब आएगी, कितनी राशि मिलेगी और किन कारणों से पैसा रुक सकता है।
9वी क़िस्त के पैसे इस दिन से मिलेंगे
Maiya Samman Yojana 9th Kist को लेकर सरकार की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 9वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में मई महीने के आखिरी सप्ताह या फिर जून के पहले सप्ताह में ट्रांसफर की जाएगी। पिछली किस्तों की तरह इस बार भी लाभार्थी महिलाओं को सीधे DBT के माध्यम से ₹2500 भेजे जाएंगे।
बशर्ते कि महिलाओं ने अपने बैंक खाते से जुड़ी जरूरी शर्तों को समय रहते पूरा कर लिया हो। सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बार की राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिनका बैंक खाता सक्रिय है और Aadhaar Seeding पूरी तरह हो चुकी है। यानी जिनके खाते आधार से लिंक हैं।
यदि आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करा लिया हो, ताकि तय तारीख पर आपके खाते में भी ₹2500 की 9वीं किस्त समय पर पहुंच सके।
अप्रैल महीने के ₹2500 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, नई गाइडलाइन जारी
एक गलती से आपको नहीं मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 9th Kist Update में सबसे अहम बात यह है कि एक छोटी सी गलती आपके ₹2500 रोक सकती है। राज्य सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं महिलाओं के खातों में पैसा भेजा जाएगा जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है।
अगर आपने अभी तक अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है, तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। क्योंकि इस गलती के कारण आपको 9वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी। सरकार DBT सिस्टम के माध्यम से राशि भेजती है और इसके लिए खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
साथ ही कुछ महिलाओं के आवेदन अभी भी लंबित हैं या अधूरे हैं, जिनके कारण उनका फॉर्म स्वीकृत नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में भी 2500 रुपये की राशि जारी नहीं की जाएगी। अगर आप भी यह गलती कर चुके हैं, तो जल्दी से बैंक जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करवाएं ताकि आपका नाम Maiya Samman Yojana 9th Kist List में शामिल हो सके।
9वी क़िस्त में कितने पैसे मिलेंगे
इस बार की Maiya Samman Yojana 9th Kist में भी लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹2500 जमा किए जाएंगे। सरकार ने हर महिला को हर महीने ₹2500 की राशि देने का वादा किया है, जिसे नियमित DBT के माध्यम से भेजा जाता है।
हालांकि कुछ विशेष मामलों में महिलाओं को ₹10,000 की राशि भी मिल सकती है। यह उन महिलाओं पर लागू होगा जिन्हें पिछली किस्त 7500 रूपये नहीं मिली है, जैसे यदि किसी महिला को 6वीं, 7वीं ओर 8वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था और उसका फॉर्म अब स्वीकृत हो गया है, तो ऐसे में सरकार द्वारा पिछली और वर्तमान किस्त की राशि एक साथ खाते में भेजी जा सकती है।
यानी 9वीं किस्त में सामान्यत: महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे लेकिन कुछ को ₹10,000 तक की राशि भी मिल सकती है, यह उनके पिछली स्थिति पर निर्भर करेगा।
आज से मिलेंगे 5000 रुपये, जानिए किस जिले में पहुंची कितनी राशि
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 9वी क़िस्त के पैसे
Maiya Samman Yojana 9th Kist का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरी तरह से पूरा करती हैं। अगर किसी महिला का आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है या आधार से खाता लिंक नहीं है, तो उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी।
साथ ही कई बार देखा गया है कि कुछ महिलाओं ने आवेदन तो कर दिया है लेकिन जरूरी दस्तावेज समय पर जमा नहीं किए या फिर उनका डेटा अधूरा है। ऐसी स्थिति में सरकार उनके आवेदन को पेंडिंग में डाल देती है और इस कारण से उन्हें किस्त नहीं दी जाती।
इसके अलावा जिन महिलाओं के बैंक खाते बंद हो चुके हैं, या जिनमें कोई तकनीकी दिक्कत है, उनके खाते में भी 9वीं किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय रहते अपना बैंक खाता चेक कर लें और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया को पूरा करें।
निष्कर्ष
अगर आप भी Maiya Samman Yojana की लाभार्थी महिला हैं तो 9वीं किस्त का लाभ पाने के लिए सबसे पहले अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करें और आवेदन की स्थिति चेक करें। यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा और एक छोटी सी गलती ₹2500 की राशि से वंचित कर सकती है। मंईयां सम्मान योजना का फायदा पूरी तरह पाने के लिए जरूरी शर्तों को समय पर पूरा करें ताकि कोई दिक्कत न हो।