Maiya Samman Yojana April Payment List District Wise: 52.20 लाख महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी अप्रैल महीने की किस्त, यहां देखें जिला वाइज लिस्ट

Maiya Samman Yojana April Payment List District Wise: झारखंड सरकार की सबसे चर्चित योजना मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर से चर्चा में है क्योंकि अप्रैल महीने की किस्त की राशि अब लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

राज्य सरकार द्वारा अब तक 8 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और मई के अंत तक अप्रैल महीने की राशि भेजी जा रही है। इस बार योजना के अंतर्गत कुल 52.20 लाख महिलाओं को इस राशि का लाभ मिलने जा रहा है। हालाँकि शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि अप्रैल और मई दोनों महीनों की किस्त एक साथ ₹5000 रूपये दी जाएगी, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब केवल अप्रैल की राशि ₹2500 ट्रांसफर की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में आपको Maiya Samman Yojana की पूरी जानकारी, अप्रैल भुगतान की तारीख, पात्रता की शर्तें और जिला वाइज लिस्ट दी गई है जिससे आप जान सकें कि क्या आपके खाते में पैसा आने वाला है। साथ ही मंईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें के बारे में बताने वाले हैं तो आप लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana April Payment List District Wise Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana April Payment List District Wise
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
किस्त राशि₹2500 (अप्रैल माह)
कुल लाभार्थी52.20 लाख महिलाएं
पेमेंट की तारीखमई महीने के अंतिम सप्ताह तक
लाभार्थी राज्य की पात्र महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महिला योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि देना है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है, ताकि वे अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

अब तक लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं और सरकार की तरफ से नियमित रूप से हर महीने पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। कुल मिलाकर महिलाओं को अब तक मार्च महीने तक के किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है वही जल्द ही अप्रैल महीने की किस्त जारी होने वाली है। इसके बाद मई महीने की किस्त की राशि महिलाओं की बैंक खाते में जून में जमा की जाएगी।

Maiya Samman Yojana April Payment Date

राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने की किस्त राशि मई के अंतिम सप्ताह तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। पहले यह घोषणा की गई थी कि अप्रैल और मई दोनों महीने की राशि एक साथ ₹5000 रूपये दी जाएगी, लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक महिलाओं को फिलहाल केवल अप्रैल महीने की राशि ₹2500 ही मिलेगी।

आज से मिलेंगे 5000 रुपये, जानिए किस जिले में पहुंची कितनी राशि

अप्रैल महीने के किस्त की राशि सर्फ इनको मिलेगा

अप्रैल महीने की किस्त राशि उन महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने पिछले महीनों में योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था और जिनका डाटा वेरीफाई हो चुका है। इसके अलावा केवल वही महिलाएं इस किस्त की हकदार होंगी जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और जिनके बैंक खाते में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है।

जिन महिलाओं के आवेदन में कोई गलती थी या जिनका फार्म पेंडिंग में है, उन्हें इस बार किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म की स्थिति और बैंक खाते की स्थिति को सही रखें ताकि अगली किस्त में उन्हें परेशानी न हो।

Maiya Samman Yojana April Payment List District Wise

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल महीने की किस्त की राशि राज्य की 52.20 लाख महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी जिसकी जिला वाइज लिस्ट जारी हो चुकी है जो नीचे इस प्रकार है –

जिलालाभुक महिलाएं
रांची4,23,241
खूंटी86,742
गुमला1,55,185
सिमडेगा88,872
लोहरदगा90,100
लातेहार1,30,423
जमशेदपुर2,95,167
चाईबासा1,88,259
सरायकेला1,45,459
दुमका1,91,095
जामताड़ा1,50,087
साहेबगंज1,86,250
पाकुड़1,64,489
गोड्डा2,01,614
गढ़वा2,28,165
देवघर2,48,877
हजारीबाग2,82,957
गिरिडीह4,68,359
कोडरमा1,36,855
चतरा1,77,816
पलामू3,54,135
धनबाद3,63,416
बोकारो3,31,134
रामगढ़1,31,406
कुल52,20,103

Maiya Samman Yojana April Payment के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल महीने की किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती है –

  • आवेदिका महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • आवेदिका महिला का नाम राशन कार्ड में शामिल होना चाहिए।
  • महिला परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT चालू होना जरूरी है।

आज से महिलाओं को मिल रही ₹5000 की किस्त, ऐसे करें स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana April Payment Status Check कैसे करे?

मंईयां सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि मई महीने के अंतिम सप्ताह तक महिलाओं के खाते में जमा कर दी जाएगी जिसका स्टेटस आप आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक करने के लिए आपको आवेदन संख्या या आधार कार्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना है जिसके बाद आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकेंगे।

वहीं अगर आप ऑफलाइन तरीके से स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको नजदीकी बैंक ब्रांच में जाना होगा, जहां से आप अपने खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं? साथ ही अगर आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम एप्लीकेशन का इस्तेमाल करती है तो यहां से भी आप किस्त की जानकारी पा सकती हैं। साथ हो अगर आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा। आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में ₹2500 की राशि जमा हुई है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon