Maiya Samman Yojana Rs5000 Bad News Today: झारखंड में चल रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर इन दिनों महिलाओं के बीच एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन इस बार लोगों को उम्मीद थी कि मई महीने में उन्हें डबल किस्त यानी अप्रैल-मई के 5000 रुपये मिलेंगे। लेकिन अब जो जानकारी आई है, वो महिलाओं के लिए थोड़ी निराशाजनक हो सकती है।
असल में सरकार ने साफ किया है कि मई में सिर्फ अप्रैल महीने का ही भुगतान होगा, और मई महीने की राशि अगले महीने यानी जून में दी जाएगी। इसका मतलब है कि जिन्हें दो किस्त मिलने की उम्मीद थी, उन्हें सिर्फ एक किस्त ही मिलेगी। हालांकि राहत की बात ये है कि अप्रैल की राशि का भुगतान अगले 48 घंटे में कभी भी शुरू किया जा सकता है। अगर आपका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, तो आपके खाते में भी जल्द ही पैसे आ सकते हैं।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य की महिला लाभार्थियों को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवनस्तर को सुधारना है। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो गरीब और पिछड़े वर्ग से आती हैं और जिन्हें सरकार से आर्थिक सहारे की जरूरत होती है।
मंईया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है ताकि इसमें कोई बिचौलिया न हो और पारदर्शिता बनी रहे। इस योजना से लाखों महिलाओं को हर महीने राहत मिलती है और उनका दैनिक खर्च चलाने में मदद मिलती है। अब तक महिलाओं को इस योजना से आठ 8 किस्त की राशि मिल चुकी है वहीं जल्द ही अगली किस्त की राशि मिलने वाली है।
Maiya Samman Yojana Rs5000 Bad News Today
हाल ही में जो अपडेट आई है, वो उन सभी महिलाओं के लिए थोड़ी बुरी खबर लेकर आई है जो सोच रही थीं कि मई महीने में उन्हें ₹5000 की राशि मिलेगी। दरअसल, अप्रैल महीने में योजना का भुगतान नहीं हो पाया था, जिसकी वजह से महिलाओं को उम्मीद थी कि मई में उन्हें दो किस्तें मिलेंगी – अप्रैल और मई की।
लेकिन मिली जानकारी के अनुसार मई में सिर्फ अप्रैल महीने की ही राशि दी जाएगी, और मई महीने का भुगतान जून में किया जाएगा। इससे ये स्पष्ट हो गया है कि महिलाओं को फिलहाल सिर्फ एक ही किस्त मिलेगी। हालांकि सरकार का कहना है कि आगे से हर महीने की 15 तारीख तक पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा ताकि समय पर लाभ मिल सके।
आज से 5000 रूपये की राशि खाते में जमा होना शुरू, यहां से चेक करें स्टेटस
अगले 48 घंटे में ₹2500 की राशि खाते में होगी जमा
मिली जानकारी के मुताबिक, मई महीने में ₹5000 की डबल किस्त नहीं दी जाएगी। सिर्फ अप्रैल महीने की ₹2500 की राशि ही महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। यह ट्रांजैक्शन अगले 48 घंटे के भीतर किसी भी समय शुरू हो सकता है। जिन जिलों में वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया है, वहां सबसे पहले पेमेंट भेजा जाएगा।
सरकार की तरफ से सभी जिलों को निर्देश भेज दिए गए हैं और डीसी को पत्र भी जारी कर दिया गया है। राज्य की कुल 54 लाख महिलाओं को अप्रैल महीने की किस्त दी जाएगी और यह प्रक्रिया मई महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। मई महीने का पैसा जून में आएगा, इसलिए फिलहाल सिर्फ अप्रैल का ही भुगतान होगा।
दो चरणों में महिलाओ को मिलेगा पैसा
इस बार Maiya Samman Yojana की किस्तों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में उन जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने सबसे पहले लाभार्थियों का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी जिलों में राशि भेजी जाएगी।
राज्य सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, जामताड़ा, रामगढ़ और सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे पहले किस्त भेजी जा सकती है।
इन जिलों में वेरिफिकेशन का काम तेज गति से किया गया है और लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। बाकी जिलों में भी काम लगभग पूरा हो चुका है और आने वाले कुछ दिनों में वहां भी भुगतान हो जाएगा।