Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Today News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओं के लिए एक बार फिर से राहत भरी खबर सामने आई है। जिन महिलाओं ने पहले से इस योजना में पंजीकरण किया था और जिनका दस्तावेज़ पूरी तरह से सत्यापित हो चुका है, उनके लिए ₹5000 की दो किस्तों का भुगतान 19 मई 2025 से शुरू कर दिया गया है।
यह राशि राज्य सरकार द्वारा मई महीने के अंत तक दो चरणों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे कुल 54 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। हर महिला लाभार्थी को हर महीने ₹2500 की राशि मिलती है, लेकिन इस बार महिलाओं को दो किस्तों की राशि एक साथ यानी कुल ₹5000 उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। यह फैसला राज्य सरकार ने समय पर सहायता पहुंचाने और पिछली किस्तों में हुई देरी की भरपाई के उद्देश्य से लिया है।
यदि आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। इस पोस्ट में आपको ₹5000 की किस्त से जुड़े संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी कि किन महिलाओं को यह राशि मिल रही है? किन्हे पहले मिलेंगे पैसे? पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें? सब कुछ बताने वाले हैं तो आप पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Today News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किस्त | 9वीं और 10वीं किस्त |
किस्त की राशि | ₹2500 प्रति माह |
कुल ट्रांसफर राशि | ₹5000 |
पेमेंट तिथि | 19 मई से शुरू |
लाभार्थियों की संख्या | 54 लाख+ महिलाएं |
भुगतान प्रक्रिया | DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई एक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर, बेरोजगार या कम आय वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पैसे सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं ताकि उन्हें समय पर सहायता प्राप्त हो सके।
यह योजना महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है, बल्कि घरेलू खर्चों में भी राहत पहुंचाती है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की महिलाओं के लिए यह योजना जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई है।
मंईया सम्मान योजना से सरकार ने अब तक 8 किस्त की राशि महिलाओं की खाते में जमा कर दी है, वही 9वी और 10वीं किस्त की राशि एक साथ महिलाओं को दी जा रही है जिसकी भुगतान प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। महिलाओं को मई महीने के आखिरी सप्ताह तक कभी भी यह पैसे प्राप्त हो सकते हैं।
आज से महिलाओं को मिल रही ₹5000 की किस्त, ऐसे करें स्टेटस चेक
आज 19 मई से ₹5000 की राशि ट्रांसफर होना शुरू
मिली जानकारी के अनुसार 19 मई 2025 से मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है। इस बार सरकार ने ट्रांसफर प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है, ताकि टेक्निकल दिक्कतों को रोका जा सके और सभी जिलों में ट्रांसफर सुचारू रूप से हो। पहले चरण में उन जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जा रही है, जहां DBT और बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से एक्टिव है और लाभार्थियों का डाटा पहले से सत्यापित किया जा चुका है।
दो चरणों में महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ
राज्य सरकार ने इस बार मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ देने की प्रक्रिया को दो हिस्सों में विभाजित किया है। पहले चरण में 12 जिलों को चुना गया है, जहां आज से ट्रांसफर शुरू हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में बाकी 12 जिलों की महिलाओं को 1 से 2 दिनों के भीतर भुगतान मिलने की उम्मीद है। इस प्रकार से सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी योग्य महिला लाभ से वंचित न रह जाए।
- पहले चरण के जिले – रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो और देवघर।
- दूसरे चरण के जिले – हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा ₹5000 का लाभ
अगर आपने आवेदन किया है लेकिन अब तक आधार बैंक से लिंक नहीं है, DBT चालू नहीं है या दस्तावेज अधूरे हैं तो आपको इस बार की राशि नहीं मिलेगी। साथ ही जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या वे आयकरदाता हैं, उन्हें भी योजना से बाहर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1.50 लाख लाभार्थियों का बैंक खाता अब भी आधार से लिंक नहीं है। जबकि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कुछ महिलाओं को अयोग्य पाया गया है, इसलिए उन्हें भी इस बार की किस्त नहीं मिलेगी।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status कैसे चेक करें?
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो आप निम्नलिखित तरीकों से पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- पेमेंट स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार या मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आपको “Payment Status” पर क्लिक करना है।
- अब आपको आधार या मोबाइल नंबर दर्ज कर पेमेंट स्टेटस चेक करना है।
यदि आप ऑनलाइन चेक नहीं कर पा रही हैं तो अपने नजदीकी बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवाएं या नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे के माध्यम से बैलेंस चेक करें। इसके अलावा यदि राशि ट्रांसफर हुई है तो आपको SMS जरूर आया होगा तो आप SMS अलर्ट भी चेक कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले है या नहीं।