Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Good News: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही “Maiya Samman Yojana” के तहत अब महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलने जा रहा है। यह योजना पहले से ही महिलाओं के लिए एक सशक्त साधन रही है
और अब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारी राशि की मंजूरी देकर इसे और मजबूत बना दिया है। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दे कि सरकार ने इस बार 9वीं और 10वीं किस्त को एक साथ जारी करने का फैसला लिया है, जिससे कुल ₹5000 सीधे लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।
मंईयां सम्मान योजना के तहत जारी यह राशि DBT माध्यम से अगले 48 घंटों में ट्रांसफर की जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, जैसे योजना के फायदे, पात्रता, दो किस्तें एक साथ क्यों दी जा रही हैं और ₹5000 का स्टेटस कैसे चेक करें। तो अगर आप इस योजना से जुड़ी हुई है तो लेख में आखिर तक बन रहे।
मईया सम्मान योजना क्या है?
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगार महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
साथ ही, यह योजना महिलाओं को समाज में सम्मान और स्थिरता देने का काम कर रही है। योजना का लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें भी रखी गई हैं, ताकि सही जरूरतमंद तक इसका फायदा पहुंचे। अब तक राज्य सरकार द्वारा इस योजना के आठ किस्तों का वितरण कर दिया गया है और 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान अगले 48 घंटे में शुरू होने जा रहा है।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Good News
झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार महिलाओं को एक साथ दो किस्त देने का ऐलान किया है, जिसमें 9वीं और 10वीं किस्त शामिल हैं। इस फैसले के पीछे कारण ये है कि बहुत सी महिलाओं को पिछली किस्तें समय पर नहीं मिल पाई थीं। अब सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जिन लाभार्थियों को अब तक राशि नहीं मिली है, उन्हें एक साथ ₹5000 दिए जाएं।
ये राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी और इसका लाभ लाखों महिलाओं को मिलेगा। इस अपडेट के बाद राज्य भर में महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो जल्द ही आपके खाते में ₹5000 की राशि जमा होने वाले हैं।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा
मंईयां योजना में 1.33 खरब 63 करोड़ स्वीकृत
राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को मजबूती देने के लिए 1.33 खरब 63 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। यह राशि राज्य के 24 जिलों में वितरित की जाएगी ताकि हर जिले की पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंच सके। राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी लाभार्थी राशि से वंचित न रहे और समय पर उसे उसका हक मिले। इस फंड से न सिर्फ पिछली देरी की भरपाई होगी बल्कि भविष्य में समय पर किस्त मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
अगले 48 घंटे में खाते में जमा होंगे ₹5000
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में है और जिनके खाते में DBT एक्टिव है, उनके खातों में अगले 48 घंटे में ₹5000 की राशि भेजी जाएगी। पैसे आने की जानकारी महिलाओं को SMS के जरिए दी जाएगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी है, बस यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता एक्टिव हो और आधार से लिंक हो।
महिलाओ को दो चरणों में मिलेगा पैसा
मंईयां योजना के तहत इस बार दो किस्तों की राशि एक साथ दी जा रही है लेकिन इसे दो चरणों में सभी महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा। पहले चरण में उन महिलाओं को राशि मिलेगी जिनका डेटा पूरी तरह से सत्यापित है। दूसरे चरण में उन्हें लाभ मिलेगा जिनका सत्यापन हाल ही में पूरा हुआ है। दोनों ही चरणों की प्रक्रिया DBT के तहत की जाएगी और भुगतान की पूरी जानकारी लाभार्थियों को SMS के माध्यम से दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि जल्द ही महिलाओं के खाते में जमा होने जा रही है लेकिन यह राशि उन महिलाओं को ही दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरा कर रही है –
- सबसे पहला तो महिला आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए तो ही उसे पैसे मिलेंगे।
- जिन महिला का नाम लाभार्थी सूची में है उनके खाते में ₹5000 की राशि जमा होगी।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT सक्रिय होना चाहिए।
- महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो और पारिवारिक आय 3 लाख से कम होना चाहिए।
- महिला किसी सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत नहीं है, तो उसके खाते में किस तरह से जमा होगी।
- महिला और महिला का परिवार आयकरदाता नहीं है तो किस्त की राशि प्राप्त होगी।
महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि महिलाओं को एक साथ मिलने जा रही है। किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए महिलाएं निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो कर सकती है –
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर OTP से लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “किस्त की स्थिति” या “Payment Status” पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार या मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करना है।
- सबमिट करने के साथ ही अगले पेज में किस्त का स्टेटस खुलकर आ जाएगा, जहां आप देख सकते हैं तो आपको पैसे मिले या नहीं।
नोट :- अगर ऑनलाइन चेक नहीं कर पा रहे तो बैंक जाकर पासबुक एंट्री से भी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही आप नेट बैंकिंग, गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे माध्यम से भी राशि की पुष्टि की जा सकती है।